एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार। स्रोत बैंक
लखीमपुर खीरी। स्वयं सहायता समूहों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने एलडीएम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन की कार्यशाला में लीड बैंक मैनेजर अशोक कुमार गुप्ता को स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य एवं महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला। जून 2025 में जहां जिले में 497 सीसीएल खाते ही स्वीकृत थे। निरंतर प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय से यह संख्या अब 5348 सीसीएल खातों तक पहुंच गई। यह उपलब्धि न केवल जिले में महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि बैंकिंग संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से हुए सतत विकास का प्रतीक भी है।