फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोड एवं नाली निर्माण का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दादरी नगर के वार्ड-2 में करीब 41 लाख रुपये की लागत से दो सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि दादरी के मोहल्ला बागवालान में कैलाश चौहान के मकान से पंकज मीना के मकान तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण 23.74 रुपये की लागत से होगा। वहीं दूसरा गौतमपूरी में अमरीश रावल के मकान सीसी रोड एवं नाली निर्माण 17.17 लाख रुपये में स्वीकृति की गई है। इस अवसर पर दादरी नगर पालिका परिषद चेयरमैन गीता पंडित, ओमपाल रावल, कृष्णपाल रावल, बलवीर रावल, एच. के. शर्मा, हरीश रावल, डालचंद शर्मा, ठाकुर वेदपाल सिंह एवं संदीप शर्मा समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें