फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित
विज्ञापन


- दस माह से नोएडा में हैं तैनात,

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। भारत सरकार की तरफ से गौतमबुद्घ नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। लक्ष्मी सिंह करीब दस माह से गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट में तैनात हैं। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से पदक की सूची जारी की गई है। वर्ष 2000 बैच की आईपीएस लक्ष्मी सिंह को पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा मेरिटोरियस सर्विस मेडल, प्रधानमंत्री द्वारा सिल्वर बैटन, गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा 9 एमएम पिस्टल, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक, डीजीपी कमेंडेशन डिस्क प्लेटिनकम, गोल्ड व सिल्वर से सम्मानित किया जा चुका है।
लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2023 में कुल 27 गैंग पंजीकृत किए गए। इनमें 137 आरोपियों के नाम दर्ज किए गए। गैंगस्टर एक्ट की धारा में गैंगस्टर की 39.34 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। उनके कार्यकाल में जुलाई में आईजीआरएस में पूरे प्रदेश में गौतमबुद्घ नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर चार पिंक बूथ की शुरुआत कराई। नन्हें परिंदे के तहत पढ़ने वाले गरीब घर के 121 बच्चों का अच्छे स्कूलों में दाखिला कराया। ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत प्रदेश भर से सबसे ज्यादा 16 हजार से अधिक कैमरे लगवाए।
विज्ञापन

इस दौरान साइबर फ्रॉड पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई और चार राज्यों में 116 सदस्यीय पुलिस टीम भेजी गई और एक करोड़ 74 लाख रुपये वापस कराए। जनपद में मदक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाते हुए 450 करोड़ रुपये का ड्रग्स पकड़ा गया। भारत सरकार को 15 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान कराने वाली जीएसटी फ्रॉड का खुलासा किया गया।

एसीपी रजनीश वर्मा समेत जनपद के 17 पुलिसकर्मी को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह
नोएडा। गौतमबुद्घ नगर कमिश्नरेट के एसीपी रजनीश वर्मा समेत 17 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया है। नोएडा जोन के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा को शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्लेटिनम प्रशंसा चिन्ह मिला है। वहीं सिल्वर प्रशंसा चिन्ह एसीपी अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर सनत कुमार, सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद शमशाद, महिला आरक्षी शैलेश कुंतल, प्रियंका अरोड़ा और सिपाही अमित कुमार को दिया गया है। सेवा अभिलेख के आधार पर डीजीपी का गोल्ड प्रशंसा चिन्ह हेड कांस्टेबल सुंदरपाल, सिल्वर प्रशंसा चिन्ह सब इंस्पेक्टर उमाकांत तिवारी और लिपिक सुनील गुलाटी को दिया गया है। गौतमबुद्घ नगर स्थित 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनात चार पुलिसकर्मियों को भी डीजीपी का सिल्वर प्रशंसा चिन्ह मिला है। इनमें रामकुमार, बिजेंद्र सिंह, अरविंद्र कुमार व बीरेंद्र सिंह शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

एसटीएफ के निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
ग्रेटर नोएडा। उत्कृष्ट कार्य करने पर एसटीएफ नोएडा यूनिट के एक निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अजय चौधरी, हरिओम, को मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र, मुख्य आरक्षी अजय कुमार चौधरी, मुख्य आरक्षी दीपक धामा, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और मुख्य आरक्षी ओमनाथ चौहान को शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें