नोएडा। सेक्टर 33ए स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में वकीलों की हड़़ताल आज भी जारी रहेगी। यह उनकी हड़ताल 13वां दिन होगा जब एक भी रजिस्ट्री नहीं होगी। जबकि सोमवार को बड़ी संख्या में लोग अपने रजिस्ट्री से जुड़े काम कराने के लिए पहुंचते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि जब तक विभाग से अधिकारिक रूप से लिखित में आश्वासन नहीं आ जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पिछले 12 दिनों से जारी हड़ताल के चलते एक भी रजिस्ट्री न होने से राजस्व को करोड़ों का घाटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की ओर से वकीलों को मनाने की कोशिशें भी नाकाम रहीं। ब्यूरो