ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में चोर ने अधिवक्ता का मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से 91 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कस्बा निवासी विनीत शर्मा जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। आरोप है कि 29 मार्च की शाम को सूरजपुर सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी कर 50 हजार रुपये शर्मिला देवी, 25 हजार नसीम अख्तर और दोबारा 15 हजार शर्मिला देवी के खाते में ऑनलाइन भेजे गए। ब्यूरो