फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बदहाल : संजीव झा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप विधायक संजीव झा ने शनिवार को कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली सरकार में कानून व्यवस्था बदहाल है। जनवरी से जून तक दिल्ली में कुल 1,18,822 अपराध दर्ज हुए जिनमें 250 हत्याएं शामिल हैं। पहले बम की धमकी स्कूलों तक सीमित थी लेकिन अब हाईकोर्ट तक को धमकी मिल रही है। हाल ही में करावल नगर और बुराड़ी में हत्याएं हुईं। उन्होंने सवाल उठाया कि अपराधी इतने बेखौफ क्यों हैं और क्या भाजपा व अपराधियों के बीच कोई तालमेल है। उन्होंने केंद्र और दिल्ली सरकार से अपराधों पर तत्काल काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें