नोएडा (संवाद)। नव ऊर्जा युवा संस्था ने ग्राम निठारी स्थित अर्थ पैराडाइस स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल सेंटर शुरू किया है। मुख्य अतिथि ओपी गोयल ने सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण कुमार भी मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने बताया कि सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।