फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकसित भारत क्विज का पोस्टर लॉन्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत विकसित भारत क्विज के लिए जिलास्तरीय पोस्टर का अनावरण किया। उन्होंने बताया कि यह क्विज 15 से 29 वर्ष के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा। युवा विकसित भारत 2047 के लिए अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। क्विज का आयोजन माय भारत पोर्टल पर 17 अगस्त से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। इसके बाद निबंध चुनौती और चयन प्रक्रिया होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को 10 से 12 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने का अवसर मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें