नोएडा। सेक्टर 74 ग्रैंड अजनारा हैरिटेज सोसाइटी में कविसंमेलन का आयोजन किया गया । फोटो अमर उजाला
नोएडा। सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज में रविवार को एओए की ओर से लगातार तीसरे वर्ष कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। विनोद पाण्डेय के संयोजन एवं संचालन में हुए कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत और गजलों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। सुनहरी लाल तुरंत की हास्य रचनाओं पर लोग ठहाके लगाते नजर आए, वहीं मोहित सक्सेना ने गीतों से दिल जीता। शशि पाण्डेय ने व्यंग्य और शिवांगी प्रेरणा ने संवेदनशील रचनाओं से श्रोताओं को भावुक किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निखिल सिंघल सहित कई लोग मौजूद रहे। एओए अध्यक्ष विशाल शर्मा और महासचिव योगेश कुमार सहित कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया।