ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में लाफ्टर डे का आयोजन किया गया। कक्षा एक के छात्रों द्वारा विशेष सभा का आयोजन किया गया। नन्हे बच्चों ने हंसी-मज़ाक से भरपूर कविताएं, चुटकुले और नाटिकाएं प्रस्तुत करके सभी को खूब हंसाया। कार्यक्रम में तरह-तरह के खेलों और रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने हंसो और हंसाओ’ जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणु सहगल ने बच्चों को हंसी के महत्व के बारे में बताया और हंसी-मज़ाक की बातें साझा की। ब्यूरो