फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 4 अगस्त से बढ़ाकर 7 अगस्त रात 12 बजे कर दी गई है। तिथि बढ़ने से ऐसे युवाओं को दोबारा मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर सके थे। राजकीय आईटीआई बादलपुर के प्रधानाचार्य गौरव चौहान ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन संचालित की जा रही है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची लखनऊ मुख्यालय से जारी की जाएगी। संस्थान में इंजीनियरिंग, ड्रॉइंग, कम्प्यूटर, अकाउंटेंट, स्टेनो हिंदी और स्टेनो अंग्रेजी सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त से जुलाई तक नया शैक्षणिक सत्र संचालित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पूरा करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण प्रवेश से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें