नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक स्तर के कोर्स में प्रवेश का आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अनुसार सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 मई से शुरू हुई थी। महाविद्यालय में उम्मीद के अनुसार आवेदन नहीं आने पर विश्वविद्यालय को कई बाद पंजीकरण की तिथि बढ़ानी पड़ी। इससे पहले अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 27 जुलाई कर दिया गया। ब्यूरो