नोएडा। सेक्टर 15 में रहने वाले एक युवक अंकित कुशवाह के कमरे से चोरों ने मोबाइल और लैपटाप चोरी कर लिया। घटना उस वक्त हुई जब युवक कमरे में सो रहा था। इस मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूल रूप से मिर्जापुर के उस्मानपुर के रहने वाले अंकित सेक्टर-15 में रहते हैं। वह 26 अगस्त की रात कमरे में सो रहे थे। उनका कमरे का गेट खुला हुआ था। रात में चोरों ने कमरे में घुसकर मोबाइल व लैपटाप चोरी कर लिया। जब अंकित सुबह उठे तब मोबाइल व लैपटॉप नहीं मिला। इसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस कमरे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो