फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मॉल के बाहर खड़ी कारों के शीशे तोड़ लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आईथम ग्लेरिया मॉल के बाहर खड़ी दो कारों के शीशे तोड़कर अज्ञात चोरों ने लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। जूही सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ओएसईएल डिवाइसेस लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी हैं। 17 अप्रैल की रात वह आईथम ग्लेरिया मॉल गई थीं और अपनी कार मॉल के बाहर पार्क कर दी थी। करीब दस बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा लैपटॉप बैग गायब था। उसी समय पास में खड़ी दूसरी कार को भी चोरों ने निशाना बनाया। यह कार कनिष्क सिरौही की थी। चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप और अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें