फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ठक- ठक गिरोह के बदमाशों ने सेक्टर-76 सब्जी बाजार के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व नकदी चुरा ली। इस मामले में पीडि़त की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-75 निवासी आशीष चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ दिन पहले वह कार से सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मार्केट गए थे। सेक्टर-76 के पास उन्होंने कार खड़ी कर दी और सब्जी लेने चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर से लैपटॉप बैग गायब था। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें