फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। टेकजोन-4 स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी के पास बाजार में खरीदारी करने गए एक युवक की कार का शीशा तोड़कर चोर बैग चोरी कर ले गए। बैग में लैपटॉप व अन्य सामान था। पीड़ित की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। निराला एस्टेट निवासी अनंत शर्मा का कहना है कि वह 19 मई की रात अपनी कार को मंगलवार बाजार के पास खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि उनकी कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा काले रंग का लैपटॉप बैग गायब है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें