नोएडा। हाजीपुर गांव के पास ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर दो लैपटॉप व अन्य सामान चुरा लिए। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि अमित कुमार गुप्ता ने 15 अप्रैल को अपनी कार हाजीपुर में बने पिंक बूथ के पास खड़ी की थी। शाम छह से सात बजे के करीब बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे लैपटॉप चुरा लिए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो