फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे से लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। होशियारपुर में चोरों ने एक कमरे से लैपटॉप, 3 मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। होशियारपुर निवासी अभिषेक सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि 20 सितंबर सुबह 9 बजे उनके कमरा का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान एक लैपटॉप, चार्जर, 3 मोबाइल और अन्य दस्तावेज चोरी हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें