ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 स्थित आइथम गलेरिया मॉल के पास कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप की चोरी कर ले गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-151 निवासी शिवानी सिंह का कहना है कि 22 अप्रैल की रात खरीदारी कर लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला। अंदर रखे लैपटाॅप, चार्जर और पर्स लेकर चोर भाग गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो