नोएडा। ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने बरौला मार्केट में खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चुरा लिया। सेक्टर-50 में रहने वाले विकास चौधरी की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। विकास ने बताया कि 13 अगस्त को वह बुध बाजार बरौला में सब्जी लेने गए थे। उन्होंने कार मार्केट के बाहर खड़ी कर दी। वापस आए तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और कार से लैपटॉप, पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि गायब थे। ब्यूरो