फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सार्वजनिक शौचालय और पंचायत भवन के लिए नहीं मिल रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कई गांवों में सरकारी भूमि उपलब्ध न होने के कारण सार्वजनिक शौचालय और पंचायत भवनों का निर्माण अधर में लटका है। पंचायत विभाग लंबे समय से इन गांवों के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध राजस्व विभाग से करता रहा है। अब समस्या के समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने की तैयारी की जा रही है। बिसरख ब्लॉक के बादलपुर, कल्दा, सीदीपुर, दादरी ब्लॉक के बढ़पुरा, दतावली, धनुवास, कैमराला चक्रसैनपुर, समाऊद्दीनपुर तथा जेवर ब्लॉक के बांगरपुर, दलेलपुर, महेंदीपुर खादर, मंडपा, मंगरौली, मॉडलपुर और सिलारपुर गांवों में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रस्तावित हैं। इसी वजह से रानौली लतीफपुर, दतावली, रामगढ़ चमरावली, दादुपुर खटाना, चूहड़पुर बांगर, कानीगढ़ी, दलेलपुर और सिरसा माचीपुर गांवों में पंचायत भवन नहीं बन पा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि जिन गांवों में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है वहां सार्वजनिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। शासन से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें