फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटा। जेवर में जमीन की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। पीड़ित विवेक निवासी ग्राम जेवर खादर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी ओमकार अपने खेत की मेड़ को उनके खेत की तरफ करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर ओमकार ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के ही हरिश्चंद्र, प्रेम सिंह और कन्हैया मौके पर पहुंचे तो ओमकार ने अपने भाई हरिपाल, भतीजे लायकराम और देवराज को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडों से पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और चारों आरोपियों ओमकार, हरिपाल, लायकराम और देवराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें