जापानी सिटी के के लिए जमीन की खरीद शुरू
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के सेक्टर-5ए में जापानी सिटी के लिए प्राधिकरण ने सेक्टर में शामिल गांवों की जमीनों की खरीद आपसी सहमति से शुरू कर दी है। यहां गोविला व दूसरे गांवाें की जमीनों के अधिग्रहण के लिए प्रकाशन की प्रक्रिया हाल ही में प्राधिकरण ने शुरू कराई है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के समय इसके विकास के लिए सहमति बनी थी। करीब 500 एकड़ में प्रस्तावित जापानी सिटी में निवेशकों को औद्योगिक, व्यावसायिक और आवासीय जरूरतों के लिए भूखंड और सुविधाएं दी जानी हैं। ब्यूरो