नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. अनीता मिश्रा के संरक्षण में हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने रोजगार, पर्यावरण, स्वच्छता, समानता, सहिष्णुता, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अभिव्यक्ति की आजादी जैसे मुद्दों पर विचार रखे। लक्ष्य सिंह ने प्रथम, गौरव दुबे ने द्वितीय तथा लाइबा और उमर सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. कविता सिंह और डॉ. संघमित्रा रहीं। इसका संयोजन डॉ. पारुल ए कौशिक और डॉ. प्रिया बजाज ने किया।