फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-70 में रहने वाले चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोर एलईडी टीवी, घड़ी, साइकिल, पावर बैंक और नकदी ले गए। कोतवाली फेज-3 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। चिकित्सक डॉ अनुज त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 31 अगस्त को ड्यूटी पर गए थे। दिन में ही चोर घर में घुस गए और ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। जब वह लौट कर आए तो ताला टूटा हुआ था। घर में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें