बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
दनकौर संवाद। बस अड्डे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार को भी चोट आई है। घायल अवस्था में दोनों को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल बाइक सवार को दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी पप्पू (45) काम करने के बाद घर को पैदल लौट रहे थे। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।