अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के हूसेपुर गांव निवासी राम बहाल (50) मजदूरी करते थे। सुबह घर से टांडा काम करने गए थे। शाम 6.30 बजे साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। नगर पंचायत इल्तिफातगंज कार्यालय के निकट पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह उछलकर ट्रक के सामने गिरे और पहिए के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचने के बाद परिजनों में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक रितेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।