फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब ने कोरोना जांच के वसूले 2500, डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी लैब ने कोरोना जांच के 2500 वसूले, डीएम से शिकायत
विज्ञापन

नोएडा। कोरोना काल में निजी लैबों ने जांच को बड़ा धंधा बना लिया है। आरोप है कि सेक्टर-34 में एक लैब ने कोरोना जांच के लिए 2500 रुपये तक वसूल लिए। जबकि निर्धारित दर 1600 रुपये है। सीएमओ कार्यालय स्तर से कार्रवाई न होती देख इसकी शिकायत डीएम से की गई है। सेक्टर-34 स्थित अरावली आरडब्ल्यूए ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है कि सामुदायिक केंद्र में एक निजी लैब द्वारा कोविड जांच के नाम पर मनमाने रुपये वसूले जा रहे हैं। शासन ने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए 1600 रुपये निर्धारित किए हैं, लेकिन निजी लैब द्वारा पूरे नोेएडा से ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। जांच के लिए 2000 से लेकर 2500 रुपये तक लिए जा रहे हैं। आरोप है कि इसकी शिकायत सीएमओ व अन्य अफसरों को व्हाट्सएप पर दी गई है, लेकिन विभाग ने लैब संचालक के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें