फोटो
नोएडा। सेक्टर-115 स्थित राहुल यादव क्रिकेट मैदान में सोमवार को रेज यूनाइटेड ने 2एम ब्लास्टर्स को 223 रन से हराया। 20 ओवर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेज यूनाइटेड ने 6 विकेट खोकर 259 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 2एम ब्लास्टर्स 4.4 ओवर में 36 रन बनाने के बाद मैच बीच में ही छोड़ दिया। 45 गेंदों पर 90 रन बनाने वाले कुशाग्र त्यागी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो