नोएडा (संवाद)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) मेरठ से संबद्ध सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र कुनाल शर्मा अंतर महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता बागपत में 30 और 31 अक्टूबर को होगी। कुनाल शर्मा प्रतियोगिता में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन में अपनी चुनौती पेश करेंगे। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. रेनू तोमर के अनुसार, कुनाल लगातार अभ्यास और अनुशासन के बल पर अब तक कई स्तरों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।