पुस्तक मेले में बुधवार शाम को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी व लेखक अमिताभ कुमार की पुस्तक ''कुंभ डायर
लखनऊ। पुस्तक मेले में बुधवार शाम को रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी व लेखक अमिताभ कुमार की पुस्तक ''कुंभ डायरीज'' का विमोचन मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक महाकुंभ के वृहद स्वरूप को दिखाती है। इसमें आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का संगम साफ दिखता है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान सर्वेश अस्थाना, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे के अनूप कुमार सत्पथी ने की। पूर्व महामंत्री भारतीय रेलवे अधिकारी संघ जितेंद्र सिंह, राज्य सूचना आयुक्त मो. नदीम, दिव्यांश पब्लिकेशन के निदेशक नीरज अरोड़ा, गीतकार सूर्य प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। किताब का प्रकाशन दिव्यांश पब्लिकेशन ने किया है।