फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्गा पूजा में कुमारी पूजन, गरबा और धुनुची नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बीटा-2 के आई ब्लॉक में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कुमारी पूजन किया गया। परंपरा के अनुसार बालिकाओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए। ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पुष्पांजलि कर सुख-समृद्धि की कामना की। यहां महिलाओं और बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शाम को पारंपरिक धुनुची नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। गौड़ सिटी-1 में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में महिलाओं ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने संगीत की धुन पर सामूहिक नृत्य किया। सूरजपुर साइट-सी स्थित ओएसिस वेनेटिया हाइट्स सोसाइटी में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें