नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के कार्यकारी निदेशक (ईडी) का प्रभार नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी क्रांति शेखर सिंह को दिया गया है। ओएसडी ने शुक्रवार को सेक्टर-29 एनएमआरसी दफ्तर पहुंच कर प्रभार संभाला और प्रस्तावित परियोजनाओं के लेकर जानकारी ली। जनवरी में नोएडा मेट्रो के कैलेंडर पर प्रबंधक निदेशक (एमडी) और ईडी की फोटो छपने का मुद्दा बना था। जिसके बाद तत्कालीन प्राधिकरण के ओएसडी आईएएस महेंद्र प्रसाद को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद एसीईओ कृष्ण करुणेश को जिम्मेदारी मिली थी। कृष्ण करुणेश को फिर प्राधिकरण के सीईओ का प्रभार मिला है। प्राधिकरण सीईओ व्यवस्था के मुताबिक नोएडा मेट्रो का एमडी रहता है। ऐसे में मेट्रो के ईडी का प्रभार ओएसडी क्रांति शेखर सिंह को मिला है। ब्यूरो