फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक संगोष्ठी ‘मंथन’ का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय ‘शिक्षा में अनुशासन एवं काउंसलिंग का छात्रों के व्यवहार व उनके शैक्षिक परिणाम पर प्रभाव’ रहा। समूह निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने कहा कि अनुशासन शिक्षा का आधार है। बिना अनुशासन के ज्ञान अधूरा है, और बिना दिशा के प्रतिभा भटक जाती है। इस मौके पर चेयरमैन एचएस बंसल ,कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. अनुज मित्तल, प्रो. अमित सिंह, डॉ. मनोरमा, डॉ. दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।