ग्रेटर नोएडा। एक्यूरेट कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय का शैक्षिक भ्रमण किया। वकील देवेंद्र सिंह आर्य की देखरेख में छात्रों ने अस्थायी कारावास (जेल) देखा। फैमिली कोर्ट, जिला अपर न्यायालय और जिला एवं सत्र न्यायालय की कार्यप्रणाली समझी। छात्रों ने कैदियों के बयान दर्ज करने और न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। ग्रुप डायरेक्टर पूनम शर्मा ने कहा कि ऐसे भ्रमण छात्रों को नई ऊर्जा देते हैं। इस मौैके पर डॉ. अनुज कुमार, विकास कुमार, अंजलि, डॉ. प्रीति सिंह, श्वेता गुप्ता और अंशिका गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो