नोएडा (संवाद)। सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में सोमवार को आधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सिस्टम की शुरुआत की गई। इससे नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में अधिक सटीकता और बेहतर प्लानिंग संभव होगी। अस्पताल के डायरेक्टर ऑर्थोपेडिक्स डॉ. अंचित उप्पल ने बताया कि इस तकनीक से मरीज के घुटने की बनावट के अनुसार ऑपरेशन की योजना तैयार की जाती है। हालांकि, सर्जरी की कमान सर्जन के हाथ में ही रहती है। डॉ. केशव गोयल के अनुसार, तकनीक से आसपास के ऊतकों को कम नुकसान पहुंचाने और मरीज को जल्द स्वस्थ होने में मदद मिल सकती है। अस्पताल अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने शुरुआती 100 मरीजों के लिए रोबोटिक तकनीक का अतिरिक्त शुल्क रियायती दरों पर देने की घोषणा की।