रबूपुरा(संवाद)। किसान एकता महासंघ में यमुना गौर सिटी में राजकुमार मलिक के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना की नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह ने वह संचालन अरविंद सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। हरीश मलिक को जिला महासचिव, मोहित चौधरी को जिला उपाध्यक्ष व दिनेश मलिक को जिला सचिव बनाया गया। इसके अलावा संजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी व पुनीत चौधरी को भी संगठन में शामिल किया गया । इस दौरान इंद्रपाल सिंह, रवि नगर, सुरेंद्र नागर, चंद्रपाल सिंह, मोनू कसाना आदि मौजूद रहे।