यमुना सिटी/ जेवर (संवाद)। 17 फरवरी को लखनऊ में होने वाली किसानों की महापंचायत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने बैठक की। लोकशक्ति के तहसील अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि रोनीजा गांव में मुआवजे बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर यूनियन के प्रदर्शन के बावजूद संज्ञान नहीं लिया जा रहा। महापंचायत के जरिए मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जायेगा।