पानीपत। किसान भवन के जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल ने बुधवार काे भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट से मुलाकात की। उन्होंने उनका मुंह मीठा कराया और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। वहीं दूसरे पक्ष ने इसे दल बदल बताया। यह पक्ष चुनाव को खारिज करने की मांग डीसी से कर चुका है। प्रधान दिलबाग बिंझौल ने कहा कि सबकी सहमति से किसान भवन का प्रधान बनाया गया है। वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। इसके लिए सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। वहीं एडवोकेट सुधीर जाखड़ ने कहा कि इनेलो नेताओं ने आगे आकर दिलबाग बिंझौल को प्रधान बनाया था। जिला प्रधान दूसरे दिन ही भाजपा नेताओं के पास पहुंच गए। संवाद