फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अर्धनग्न होकर नामांकन करने पहुंचे किन्नर राजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से शुक्रवार को किन्नर राजन सिंह नामांकन करने पहुंचे। वे संगम विहार से पैदल अर्धनग्न हालत में नामांकन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कोर्ट से सुरक्षा मिलने के पांच दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक सुरक्षा नहीं दी है। बीते दिनों मुझ पर हमला भी हुआ, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आजादी के 75 साल बाद भी हमें आरक्षण नहीं मिला है, जबकि संविधान हमें समानता का अधिकार देता है। अपने समुदाय को लोकसभा, विधानसभा व अन्य जगहों पर एक फीसदी आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर काम करने के लिए चुनाव में उतरे हैं। प्रधानमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। किन्नर समुदाय भी अपने विकास के लिए उन्हीं के साथ मिलकर काम करना चाहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें