नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह रणभूमि सैटरडे स्पेशल सीजन-25 का लीग मैच खेला गया। मुकाबला किंग्समेन ने 5 विकेट से जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए आइवी काउंटी इलेवन ने 9 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्समेन ने 5 विकेट खो कर 141 रन पर जीत दर्ज की। काउंटी के कुशल 40 रन बनाकर बेस्ट बैटर बने। वहीं कुनाल 2 विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर रहे।