दादरी (संवाद)। रूपवास गांव के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 40 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन शव को कार्रवाई न कराने के आश्वासन पर ले गए। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान सुंदर के रूप में हुई है। मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया है।