ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली स्थित सुत्याना निवासी 20 वर्षीय युवक की गुमशुदगी के मामले में डेढ़ महीने के बाद अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। गांव सुत्याना निवासी विवेक कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई प्रवेश कुमार उर्फ कन्हैया 15 जुलाई 2026 को बजाज कारपेट कार्य के सिलसिले में गया था। ड्यूटी के बाद अब तक वापस नहीं लौटा है। प्रवेश मूलरूप इटावा का निवासी है। वर्तमान में किराए के मकान में रह रहा था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने परिजन व अन्य लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। प्रभारी इंस्पेक्टर मुनेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो