फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ख्याति और नियति बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा ​स्थित जेपी पब्लिक की छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026-2
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने रजत पदक जीतकर सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। प्रतियोगिता 28 जुलाई से 3 अगस्त तक सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित की गई। कक्षा दसवीं-ए की छात्रा ख्याति सिंह और कक्षा आठवीं-बी नियति सिंह अब 8 से 11 अक्तूबर तक हरियाणा के कैथल में स्थित आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने छात्राओं, अभिभावकों और कोच अक्षिता तोमर को बधाई दी और कहा कि यह सफलता मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। शारीरिक शिक्षा एवं खेल एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें