ग्रेटर नोएडा। सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर 19 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में खुशी नागर और काजल ने शानदार प्रदर्शन किया है। खुशी ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। काजल ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया। दोनों खिलाड़ी द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच मुन्नी नागर और अंकित भाटी से प्रशिक्षण लेती हैं। ब्यूरो