फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खुर्राट और स्टार इलेवन ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में 26वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गत विजेता खुर्राट इलेवन ने पायनियर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। पायनियर ने 19.2 ओवर में 111 रन बनाए, जिसे खुर्राट ने 16 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 56 रन बनाने वाले हरीश को मेन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में स्किल इंडिया पावर ने चार विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में स्टार इलेवन ने पांच गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर 203 रन बनाकर जीत दर्ज की। निशांत मावी को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें