फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छाए खुन्नी स्कूल की छात्राएं

विज्ञापन
खुन्नी स्कूल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी हुए सम्मानित। स्रोत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी की छात्राओं ने अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक सराहन में हुई। इसमें खुन्नी स्कूल की छात्रा संजना चौहान ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किए। मानवी ठाकुर ने जैवलिन में कांस्य पदक और तनवी ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। संजना चौहान को तीसरी बार जिला शिमला का बेस्ट एथलेटिक्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संजना चौहान दो बार राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरनाम सिंह ठाकुर ने छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें