खोरी विस्थापितों ने पुर्नवास के लिए जुलूस निकाला अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खोरी विस्थापितों ने पुनर्वास को लेकर साेमवार को खोरी सूरजकुंड से सेक्टर 12 तक पैदल जुलूस निकाला। विस्थापितों ने उपायुक्त के नाम एडीएम को ज्ञापन सौपा।
अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव के प्रभावित सैकड़ों लोगों ने खोरी सूरजकुंड से सेक्टर 12 उपायुक्त कार्यालय तक पैदल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पप्पू प्रधान, पिंकी शर्मा व प्रीतम कुमार का कहना है कि सरकार ने पांच हजार से अधिक मकान तोड़े हैं लेकिन पुनर्वास महज हजार लोगों का किया जा रहा। ऐसे में अन्य लोग कहां जाएंगे। विस्थापितों की मांग हैं कि खोरी में करीब दस एकड़ जमीन वन क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में सरकार प्रभावित लोगों के लिए वहीं पर पुनर्वास की व्यवस्था करे। उनका कहना हैं कि लोगों ने जीवन भर की कमाई से खोरी में जमीन ली थी। अब उनके मकान टूट चुके हैं, कई लोग डबुआ काॅलोनी में फ्लैट नहीं लेना चाहते। उनका कहना है कि खोरी के पास ही फ्लैट बनाकर उपलब्ध कराया जाए। वहीं लोगाें ने अरावली में अवैध रूप से बने फार्म हाउसों पर भी कार्रवाई करने की मांग रखी है।