फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 सितंबर को होगा खो-खो खिलाड़ियों का चयन

Thu, 11 Sep 2025 02:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए देहरादून टीम का चयन होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। 14 सितंबर को बालक और बालिका वर्ग के लिए खो-खो प्रतिभागियों का चयन नालंदा शिक्षण संस्थान खदरी खड़क माफ श्यामपुर ऋषिकेश में सुबह 10 बजे होगा। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित होने वाले खिलाड़ी नैनीताल जनपद के चकलुआ कालाढुंगी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बालक और बालिका वर्ग में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें