ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में पांच और छह दिसंबर को गौतम बुद्ध नगर खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिला सचिव पप्पल गोस्वामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर तथा जूनियर वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में जनपद के 200 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी क्लब की सीधे एंट्री नहीं होगी। स्कूल के जरिये खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा। उन्होंने अपील की है कि स्कूल जल्द से जल्द खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध करा दें। ब्यूरो